Bhandara News: तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना पड़ा महंगा

तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना पड़ा महंगा
टाकली में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Bhandara News लोहे के बड़े तलवार से जन्मदिन पर केक काटकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ भारतीय हत्यार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। भंडारा पुलिस दल ने रविवार 28 जून को टाकली के एक युवक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

आरोपी युवक का नाम मानव राजू नगरधने (18) है। युवक ने अपने जन्मदिन पर जानलेवा हथियार तलवार से केक काटने की जानकारी पुलिस को मिली थी। उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था। हथियार के साथ जन्मदिन मनाने की इस तरीके से समाज, युवा पीढ़ी में गलत संदेश जा गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्थानीय अपराध शाखा के साथ मिलकर तकनीकी जांच के आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद टाकली इलाके में छापा मारकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।उसके खिलाफ भारतीय हथियार प्रतिबंधक धारा 4 / 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जन्मदिन मनाने के नाम पर तलवार, बड़े चाकू या दूसरे खतरनाक हथियारों का उपयोग यह कानून का उल्लंघन है। इस हथियारों से केक काटने और फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी पुलिस ने दी।

कानून का उल्लंघन करने वालों की जानकारी दें : समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कड़ी मेहनत कर रही है। यदि अपने इलाके में गैर कानूनी गतिविधियां होते देखें तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने का आह्वान किया गया है।


Created On :   29 Jun 2026 4:18 PM IST

Tags

Next Story