‌Bhandara News: तुमसर तहसील के 6 गांवों में श्री पद्धति से धान रोपाई पर दिया जा रहा जोर

तुमसर तहसील के 6 गांवों में श्री पद्धति से धान रोपाई पर दिया जा रहा जोर
बीज वितरण के साथ बीज अंकुरण का प्रात्याक्षिक‌

Bhandara News आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए तुमसर तहसील के किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली आधुनिक खेती तकनीक से जोड़ने के लिए सराहनीय पहल की गई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से विकास सहयोग प्रतिष्ठान, मुंबई द्वारा आलेसुर, लेंडेझरी, देवणारा, चांदमारा, पवणारखारी और धुटेरा गांवों में ‘श्री पद्धति’ से धान की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित किसानों को हाल ही में नि:शुल्क धान बीज वितरित किए गए। साथ ही बीजों की अंकुरण क्षमता बढ़ाने के लिए किसानों को ‘बीज की अंकुरण’ का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गांव स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और सही बीज प्रक्रिया की जानकारी देना रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि बढ़ती खेती लागत के बीच ‘श्री पद्धति’ किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस तकनीक से पानी की बचत होती है। फसल की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी आती है। इस समय कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी अविनाश जाधव और चेतन वासनिक, विकास सहयोग प्रतिष्ठान के परियोजना संचालक राहुल खडसे, कार्यक्रम अधिकारी मयूर डांगरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद चकुले और संदीप थोटे, नितीन झोले, अनिकेत कालेकर, रवी ठाकरे, साधना वानखड़े, सीमा गौपाले और लीलाधर बावने उपस्थित थे।

बढ़ेगा ‘श्री पद्धति’ का उपयोग : इस पहल से क्षेत्र के किसानों को ‘श्री पद्धति’ की तकनीकी जानकारी मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि, आगामी खरीफ मौसम में अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाएंगे, जिससे धान उत्पादन में वृद्धि होगी।


Created On :   22 Jun 2026 3:49 PM IST

Tags

Next Story