भंडारा: बच्ची की नाले में डूबने से गई जान, माता-पिता के पीछे-पीछे खेत जा रही थी

बच्ची की नाले में डूबने से गई जान, माता-पिता के पीछे-पीछे खेत जा रही थी
  • ग्राम कातुर्ली में फैली शोक की लहर
  • तुअर काटने गये वृद्ध किसान का खेत में शव मिला

डिजिटल डेस्क, अड्याल (भंडारा). माता–पिता के पीछे पीछे खेत जाते समय चार वर्षीय नाबालिग बच्ची की नाले में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना अड्याल पुलिस थाना अंतर्गत कातुर्ली में बुधवार 21 फरवरी की दोपहर 2 बजे घटी। इस घटना से कातुर्ली में शोक फैला हुआ है। ग्राम के उपसरपंच संगदीप देशपांडे की शिकायत पर अड्याल पुलिस ने मर्ग दाखिल कर जांच शुरू की है। मृतक बच्ची का नाम आरती वसंत निकुले (4) बताया जा रहा है। आरती के पिता वसंता निकुले यह एक किसान होकर वर्तमान में खेत में ग्रीष्मकालिन धान की फसल लगाई है। बुधवार को खेत में धान फसल की रोपाई का कार्य शुरू था। जिसके चलते वसंता व उनकी पत्नी दोनों खेत की ओर जाने के लिए निकले। उनको यह ज्ञात नहीं था कि माता-पिता के पीछे बच्ची भी खेत की ओर आ रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास खेत के पास मौजूद नाले में आरती का शव मिला। यह घटना सामने आते ही निकुले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना से कातुर्ली वासी आहत हैं। अल्प भूमिधारक किसान खेती के साथ साथ वसंता गांव-गांव जाकर मुरमुरा तथा पोहा बेचता है। घटना सामने आने के बाद आरती का शव पानी से बाहर निकालकर अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर मृत आरती का शव विच्छेदन हुआ। अड्याल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुअर काटने गये वृद्ध किसान का खेत में शव मिला

उधर वरठी के एक खेत में तुअर फसल की कटाई के लिए गया वृद्ध किसान मृत अवस्था में मिला। घटना सोमवार, 20 फरवरी को शाम 5 बजे के दौरान सामने आयी। मृतक किसान का नाम मोहाड़ी तहसील के ग्राम सातोना निवासी हनाजी पक्कड खडसे (59) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सातोना निवासी किसान हनाजी पक्कड खड़से प्रतिदिन कृषि कार्य के लिए खेत में जाते थे। सोमवार को वह खेत में तुअर की कटाई के लिए गये थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत पर आकर देखा तो वह खेत में मृत अवस्था में दिखायी दिया। शिकायत कर्ता सातोना निवासी बानासुर पक्कड खड़से (62) के रिपोर्ट पर पुलिस स्टेशन वरठी में मर्ग क्रमांक 04/ 2024 धारा 174 अन्वये मर्ग दर्ज किया गया। आगे की जाच पुलिस हवलदार शहारे कर रहे हैं।

Created On :   22 Feb 2024 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story