तफ्तीश: अनैतिक संबंधों के संदेह में हत्या का संदेह, दो दिन पहले मिला था शव

अनैतिक संबंधों के संदेह में हत्या का संदेह,  दो दिन पहले मिला था शव
  • रमेश नारद सयाम के गले पर नुकीले शस्त्र से वार किया
  • आरोपी की मां के साथ मृतक रमेश सयाम के अनैतिक संबंध की चर्चा
  • सिर पर भी थे गंभीर चोट के निशान

डिजिटल डेस्क, गोबरवाही (तुमसर) । तुमसर तहसील के आंबागड पुरानी बस्ती में एक युवक का शव मिला। इस मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच में अनैतिक संबंधों की आशंका के चलते युवक की हत्या की गई है, ऐसी जानकारी सामने आई। मृतक आंबागड निवासी रमेश नारद सयाम (38) के गले पर नुकीले शस्त्र से वार किया गया था। जिससे हत्या की आशंका जताई गई। संदिग्ध आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

आंबागड़ पुरानी बस्ती परिसर में काशिराम मरसकोल्हे के खेत परिसर में एक युवक मृतावस्था में पाया गया था। घटना 11 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे सामने आई। युवक के गले पर नुकीले हथेयार से वार करने के निशान थे। साथ ही उसके सिर पर भी चोट के निशान थे। ऐसे में मृतक के भाई शिकायतकर्ता नंदू नारद सयाम (42) ने आशंका जताई है कि, उसकी हत्या आरोपी सचिन मनोहर धुर्वे (24) ने की है। आरोपी की मां के साथ मृतक रमेश सयाम के अनैतिक संबंध है ऐसी आशंका के कारण सचिन ने मृतक रमेश सयाय को मौत के घाट उतारा और हत्या करने के पश्चात मृतक का शव धान के खेत में फेंक दिया। आंधलगांव पुलिस ने संदिग्ध आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 94/2024 धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सोनवाने कर रहे हंै।

दो अपराधियों को एमपीडीए एक्ट के तहत भेजा जेल : गोंदिया लोकसभा चुनाव के दौरान सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था अबाधित रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने गुंडा प्रवृत्ति अपराधियों पर एमपीडीए एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी के तहत तिरोड़ा पुलिस थानांतर्गत आने वाले संत रविदास वार्ड तिरोड़ा जिला गोंदिया निवासी धीरज प्रकाश बरईयेकर (36) एवं संत सज्जन वार्ड तिरोड़ा निवासी अनमोल महादेव घोडीचोर (41) के खिलाफ एमपीडीए एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एक वर्ष के लिए सेंट्रल जेल नागपुर भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त दोनों आरोपियों को स्थानबद्ध करने के आदेश जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी प्रजित नायर ने 12 अप्रैल को जारी किए थे। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार तिरोड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर एवं आमगांव के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे तथा गोंदिया की उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में दोनों आरोपियों के खिलाफ तिरोड़ा पुलिस ने एमपीडीए कानून के अनुसार स्थानबद्धता का प्रस्ताव तैयार कर जिला पुलिस अधिक्षक निखील पिंगले के माध्यम से जिलाधिकारी को मंजूरी के लिए भेजा था। जिस पर जिलाधिकारी ने 12 अप्रैल को प्रस्ताव मंजूर करते हुए आदेश जारी किया। 13 अप्रैल को दोनों आरोपियों को सेंट्रल जेल नागपुर में एक वर्ष के लिए स्थानबद्ध करने के लिए दाखिल किया गया। दोनों अपराधियों के खिलाफ इससे पूर्व भी अनेक मामले दर्ज है। दोनों अपराधिक प्रवृत्ती के है। जिन पर अनेक बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। अनमोल घोडीचोर को इससे पूर्व एक अपराध में 16 वर्ष की सजा भी हुई है। जबकि धीरज बरईयेकर इससे पूर्व भी 6 माह तक जिले से तड़ीपार रहा है। दोनों मादक पदार्थ बिक्री का व्यवसाय करते है। जिससे उनकी अपराधिक प्रवृत्ती के चलते परिसर में नागरिकों में दहशत निर्माण होने चलते यह कार्रवाई अनिवार्य होने की बात पुलिस द्वारा कहीं गई है।

Created On :   14 April 2024 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story