Bhopal News: ब्रिक्स देशों की कांफ्रेंस में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा भारत का संदेश विश्व शांति का है

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ब्रिक्स (राष्ट्रमंडल) देशों की 12वीं पार्लियामेंट्री फोरम की कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत का संदेश विश्व शांति और लोकतांत्रिक मूल्य स्थापित करने का है। कांफ्रेंस, जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाने के विषय पर थी। इसमें आतंकवाद का मुकाबला, संसदीय कूटनीति, डिजिटल परिवर्तन, नैतिक एआई और सतत विकास जैसे विषयों पर मंथन किया गया।
तोमर ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र के बारे में अगर किसी को कुछ सीखना है तो वह भारत से सीख सकते हैं। भारत सबका साथ, सबका विकास और वसुदेव कुटुंबकम की भावना में भरोसा रखता है। हम कभी अपने कल्याण की और स्वयं को आगे बढ़ाने की बात नहीं करते हैं। हम सबके कल्याण और पूरी दुनिया आगे बढ़ने और विश्व शांति में भरोसा करते हैं। पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो यही भारत का लक्ष्य रहा है और इसलिए वर्तमान वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य में भारत की भूमिका अहम होती जा रही है।
तोमर ने कहा कि ब्रिक्स देशों का यह संगठन वैश्विक संदर्भ में प्रमुख मंच के रूप में उभर रहा है। भारत ने इस मंच को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे समय में पार्लियामेंट फोरम की कॉन्फ्रेंस भारत में होना महत्वपूर्ण है। इस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी देश के विद्वान अपने कार्य को साझा करेंगे। इससे भविष्य की रणनीति बनाने में करेंगे मदद मिलेगी।
Created On :  
