Bhopal News: खरगे के बयान के विरोध में पक्ष-विपक्ष का प्रदर्शन, भाजपा-कांग्रेस वाले चढ़े बैरिकैड्स पर, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन

खरगे के बयान के विरोध में पक्ष-विपक्ष का प्रदर्शन, भाजपा-कांग्रेस वाले चढ़े बैरिकैड्स पर, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन
स्थिति संभालने पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन, कांग्रेस कार्यकर्ता का फटा सिर

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर पर दिए बयान के बाद मप्र में जमकर सियासत हो रही है। भोपाल में सोमवार को खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में भाजपा विधायक व नेता लालसिंह आर्य, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसके विरोध में कांग्रेस ने भी डटकर विरोध किया।

भाजपा-कांग्रेस को आमने-सामने देखकर पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए दो बार वॉटर केनन का प्रयोग किया। जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। धाकड़ के सिर में चोट लगने से वे खून से लथपथ हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग तक पहुंचने से पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। स्थिति को काबू करने के प्रयास में एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान की भी तबीयत बिगड़ गई।

भाजपा और कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढे

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रेड क्रॉस हॉस्पिटल के पास बैरिकेडिंग कर रोका। भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता भी बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दाेनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव पैदा हो गया। स्थिति बिगड़ गई।

विधायक भगवानदास सबनानी, लाल सिंह आर्य, रामेश्वर शर्मा सहित कई नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। जबकि कांग्रेस नेता भी जवाब में बैरिकेडिंग पर चढ़कर ताल ठोकने लगे। दोनों पक्षों तीन लेयर बैरिकेडिंग पार नहीं कर पाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाद में भाजपा नेताओं पर गुलाब के फूल भी बरसाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वाॅटर कैनन सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चलाकर एकतरफा कार्रवाई की गई है।

Created On :  

Tags

Next Story