MP News: लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों की असलियत जनता को बताएं, हम अराजकता से निपटने में समर्थ है

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों की असलियत जनता को बताएं, हम अराजकता से निपटने में समर्थ है

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के युवाओं को साधने और उनके बीच सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की पहुंच बढ़ाने को लेकर सोमवार को भोपाल में भाजपा सोशल मीडिया वर्कशॉप हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब देब सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों की असलियत जनता को बताई जाए। डिजिटल माध्यमों से सरकार और पाटी के कार्यों व विचारधारा को जनता तक पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया कार्यकर्ता, सरकार के कामों को लेकर गांव-गांव जाएं। आज का युग सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्रांति का है। सोशल मीडिया कुछ ही मिनटों में किसी विषय को व्यापक चर्चा का केंद्र बना सकता है, इसलिए हमें तथ्यों के साथ संगठन की बात व सरकार के कायों को सोशल मीडिया के सहारे जनता तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाकर सत्ता में आना चाह रही है। सत्ता के बिना बेचैन कांग्रेस एक बार फिर देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रही है। कांग्रेस जब-जब सत्ता से बाहर होती है, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी कार्यकता सोशल मीडिया के जरिए तथ्यों और ऐतिहासिक संदर्भों के साथ जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। कांग्रेस की असलियत जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं और डिजिटल योद्धाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपनी बात संयमित, प्रभावी और प्रमाणिक तरीके से रखनी है, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंचे और भ्रामक सूचनाओं का तथ्यात्मक जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी से निपटने में सक्षम है।

तर्क और तथ्य सहित जनता के बीच पहुंच बढ़ाएं

खण्डेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया जनसंवाद और जनमत निर्माण का प्रभावी माध्यम है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर भ्रम फैलाकर गलत नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों, तर्कों और प्रमाणिक जानकारी के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब दें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नए-नए हथकंडे अपनाकर झूठ स्थापित करने का प्रयास कर रही है। पाटी कायकर्ता विपक्ष के झूठ को तथ्यों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाएं।

अब यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता

बिप्लब देब ने कहा कि मंदिरों के खिलाफ बोलने वाले, कांग्रेस पार्टी के एक नेता आज यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में न नेता बचे हैं और न ही संगठन। कांगेस पार्टी में सभी नेताओं की अपनी-अपनी राय होती है, उस पार्टी की अपनी कोइ विचारधारा नहीं है। देशभर में कांग्रेस पाटी अपना औचित्य खोती जा रही है। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के जरिए देश में एक झूठा नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया के सभी कार्यकर्ताओं को तथ्यों और तर्कों के साथ सरकार और संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाना है और जनता को कांग्रेस की सच्चाई से भी अवगत कराना है।

राजनीति में वंशवाद को कांग्रेस ने जन्म दिया

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत में वंशवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का भारतीय संस्कृति और परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया पर नैरेटिव की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आम जनमानस के बीच हमारी विचारधारा, संस्कार और नीतियों को लेकर होने वाली चर्चा नैरेटिव का प्रतिबिंब होती है। बदलती तकनीक और जनरुचि के अनुरूप सोशल मीडिया कार्यशैली में निरंतर बदलाव लाना होगा और डिजिटल साथियों की टीम बनाकर कार्य करना होगा। शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि तथ्यात्मक और प्रभावी नैरेटिव निर्माण में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूण है।

Created On :  

Tags

Next Story