Bhopal News: एसटीएफ इंदौर ने पकड़ी 4 लाख 50 हजार की अवैध देशी पिस्टल, 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ इंदौर ने पकड़ी 4 लाख 50 हजार की अवैध देशी पिस्टल, 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) इंदौर ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह पर कार्रवाई की है। एसटीएफ ने कुल 15 अवैध देशी पिस्टल बरामद किए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) इंदौर ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह पर कार्रवाई की है। एसटीएफ ने कुल 15 अवैध देशी पिस्टल बरामद किए हैं। जिनकी बाजरा में करीब 4 लाख 50 हजार कीमत है। एसटीएफ ने अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अनुसार, अवैध हथियारों के तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। 30 जुलाई को एक विशेष टीम गठित की गई। जिसमे आरोपियों हनुमान चौधरी और विजय किराडे को गिरफ्तार किया गया। मौके की कार्यवाही से कुल 5 पिस्टल जब्त किये गये। गिरफ्तार आरोपी विजय किराडे से पूछताछ के बाद एसटीएफ आरोपी को लेकर ग्राम पाचोरी थाना खकनार जिला बुरहानपुर दबिश देने पहुंची। जहां से 10 अवैध पिस्टल बरामद हुए।

बताया गया कि आरोपी विजय पहले भी थाना लालबाग में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक अन्य प्रकरण में भी फरार चल रहा है। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही। एसटीएफ का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में अन्य बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अवैध पिस्टल आरोपी कहां से लाते थे और किसको ये सप्लाई करते थे इसकी भी जांच होगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है, जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Created On :   1 Aug 2026 2:29 AM IST

Tags

Next Story