- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- उज्जैन में महाकाल दर्शन और पार्थिव...
Bhopal News: उज्जैन में महाकाल दर्शन और पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ शुरु होगी दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से महाकाल दर्शन और पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद शुरु होगी। यात्रा उज्जैन से होकर ओरछा होते हुए श्रीराम की नगरी अयोध्या तक जाएगी। दिग्विजय ने शुक्रवार को कहा कि सनातन धर्म के मूल आदर्शों सत्य, न्याय, सदाचार एवं स्वाभिमान के प्रति जनजागरण तथा धार्मिक स्थलों में चंदे, चढ़ावे, निर्माण कार्यों और मंदिरों की संपत्तियों से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच एवं पारदर्शिता की मांग इस यात्रा के प्रमुख उद्देश्य हैं। इसके साथ ही लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था एवं नागरिकों के मताधिकार के संरक्षण का संदेश भी यात्रा के माध्यम से दिया जाएगा।
पदयात्रा के लिए 20 से 30 अक्टूबर तक उज्जैन, देवास, शाजापुर और राजगढ़ जिलों के विभिन्न गांवों और नगरों से होकर गुजरेगी यात्रा। इस दौरान दिग्विजय धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, किसानों, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत करेंगे। ग्यारहवें दिन यात्रा श्री मनकामनेश्वर परिसर, करेड़ी से प्रारंभ होकर नाना गांव, कुंडीबेव-राजपुरा, बरखेड़ा, मोतीपुरा सोंधिया, जुगलपुरा एवं खुजनेर चौराहा होते हुए राजगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी।
Created On :   11 Oct 2026 1:36 AM IST












