MP News: दिल्ली जा रहे छात्र भोपाल में sa डिटेन, एनएसयूआई का प्रदर्शन, विरोध में धक्का-मुक्की

दिल्ली जा रहे छात्र भोपाल में sa डिटेन, एनएसयूआई का प्रदर्शन, विरोध में धक्का-मुक्की

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में जाने वाले छात्रों को भोपाल में भी डिटेन कर लिया गया है। भोपाल के बरकतउल्ला विवि में छात्रों को डिटेन करने के विरोध में शुक्रवार शाम को एनएसयूआई और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई ने छात्रों को डिटेन किए जाने का विरोध भी किया और कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी गई। एनएसयूआई के पदाधिकारी रवि परमारा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बना दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ युवाओं-छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर किया जा रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डिटेन युवाओं से मुलाकात कराने और उन्हें रिहा करने की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Created On :   11 Oct 2026 1:20 AM IST

Tags

Next Story