- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- नेता प्रतिपक्ष ने पटवारियों का किया...
Bhopal News: नेता प्रतिपक्ष ने पटवारियों का किया समर्थन, कहा बर्खास्त करने के बजाय चर्चा करे सरकार

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पटवारियों की मांग का समर्थन किया है। उमंग सिंघार ने कहा पटवारियों को बर्खास्त करने के बजाय उनसे चर्चा की जानी चाहिए। पटवारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा। उन्होंने कहा पटवारी सही काम करते हैं तो उन्हें दोषी कहा जाता है। सरकार को पटवारियों की बात सुननी चाहिए। जहां विकास करना है वहां लोगों को हटाया जा रहा।
चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट
चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। देश की तानाशाह सरकार आम जनता के वोट का अधिकार छीन रही है। जनता को धर्म के नाम पर गुमराह करके भाजपा वोट चोरी कर रही है। चीफ इलेक्शन ऑफिसर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। सिंघार ने कहा राहुल गांधी देश की आधी से ज्यादा जनता की आवाज़ बनकर लोकतंत्र और मताधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी।
भाजपा से ज्यादा संख्या में वोट राहुल गांधी को मिले हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम काटे या जोड़े जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। बार-बार यह जानकारी छिपाई जाती है। चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा राहुल गांधी पर एफआईआर, देश की 140 करोड़ जनता पर एफआईआर है। एसआईआर में 13 करोड़ लोगों के नाम देशभर में काटे गए। उन्होंने ये भी कहा देश को विदेशी कंपनियों को बेचा जा रहा।
Created On :   10 Oct 2026 12:43 AM IST












