- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सेंट्रल स्कूल की प्रिंसिपल को 3 लाख...
MP News: सेंट्रल स्कूल की प्रिंसिपल को 3 लाख रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार, एक बिचौलिए भी पकड़ाया

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। सीबीआई भोपाल ने 3 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में केंद्रीय विद्यालय-1 आरडिनेंस फैक्ट्री इटारसी की प्रिंसिपल श्रध्दा पाठक और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी प्रिंसिपल ने भोपाल की मेसर्स आरजे इंटरनेशनल सप्लायर्स के प्रोपराइटर ऋषि जैन निवासी नयापुरा लालघाटी भोपाल की फर्मों से 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस फर्म को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-2 सीपीसी इटारसी स्कूल में तीन कमरों के रेनोवेशन का काम दिया गया था। रिश्वत की रकम स्कूल द्वारा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के जरिए इन फर्मों को जारी किए गए वर्क ऑर्डर से जुड़े फर्मों के पेंडिंग 8 लाख रुपयों के बिलों का पेमेंट जारी करने के लिए मांगी गई थी।
सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी प्रिंसिपल और एक बिचौलिए को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया। इटारसी और आगरा में आरोपियों के घर और ऑफिस की जगहों पर तलाशी ली गई है और प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
Created On :   10 Oct 2026 12:19 AM IST












