Bhopal News: आगर में शुरु होगा 3800 करोड़ की मैक्केन फूड प्रोजेक्ट, इसमें होंगे आलू प्रोसेसिंग का काम

आगर में शुरु होगा 3800 करोड़ की मैक्केन फूड प्रोजेक्ट, इसमें होंगे आलू प्रोसेसिंग का काम

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। आगर में शुक्रवार को बलराम कृषि महोत्सव हुआ। मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव इसमें वर्चुअली जुड़कर किसानों से खेती-किसानी संबंधी बातचीत की। कहा कि आगर-मलावा के लालूखेड़ी में 3800 करोड़ से मैक्केन फूड प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस प्रोजेक्ट में आलू का प्रसंस्करण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगर एवं सुसनेर का संतरा देश भर में जा रहा है। जिले के पशुपालक गौपालन के लिये भी विशेष रूप से जाने जाते है।

जैविक दूध प्रदेश में कही मिलता है तो आगर में ही मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का दूध उत्पादन भी बढ़ेगा, सांची का दुग्ध ब्राण्ड भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर की गौ-सेवा के लिये भी पहचान है। गौ-अभयारण्य सालरिया एवं जिले की अन्य गौशालाओं में 20 हजार से अधिक गौवंश की देखभाल की जा रही है। डॉ. यादव ने बिनायगा बड़ौद के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसान राधेश्याम परिहार, आखाखेड़ी तनोडिया के प्राकृतिक अरहर खेती करने वाले किसान रोहित शर्मा और अन्य प्रगतिशील किसानों से वर्चुअली संवाद किया।


Created On :   11 Oct 2026 1:46 AM IST

Tags

Next Story