निजी विश्वविद्यालय संघ: इंजी. संजीव अग्रवाल अध्यक्ष एवं डॉ. अजीत सिंह पटेल पुनः सचिव पद पर निर्वाचित

इंजी. संजीव अग्रवाल अध्यक्ष एवं डॉ. अजीत सिंह पटेल पुनः सचिव पद पर निर्वाचित

भोपाल। निजी विश्वविद्यालय संघ की वार्षिक सामान्य बैठक में निजी विश्वविद्यालय संघ के सदस्यों का चुनाव किया गया जिसके अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सभी ने सर्वसम्मति से पूर्व की ही कार्यकारणी को फिर से चुना है, विदित हो कि निजी विश्वविद्यालय संघ की कार्यकारणी के अध्यक्ष के पद पर इंजी. संजीव अग्रवाल, कुलाधिपति सेज विश्वविद्यालय, एवं सचिव के पद पर डॉ. अजीत सिंह पटेल प्रति- कुलाधिपति मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, दो कार्यकारी अध्यक्ष क्रमशः डॉ. अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेनसीटी विश्वविद्यालय, अनंत सोनी एकेएस विश्वविद्यालय प्रति कुलाधिपति, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ. हरप्रीत सिंह सलूजा चेयरमैन सैम विश्वविद्यालय, अतिरिक्त सचिव पद के लिए गौरव तिवारी कुलाधिपति मानसरोवर विश्वविद्यालय, उपाध्यक्ष पद के लिए इंजी. बीएस यादव कुलाधिपति आईईएस विश्वविद्यालय, दिवाकर सिंह कुलाधिपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय, डॉ अनिल तिवारी कुलाधिपति एसवीएन विश्वविद्यालय, डॉ पुष्पेंद्र सिंह गौतम प्रति-कुलाधिपति आर्यव्रत विश्वविद्यालय, दौलत सिंह प्रति कुलाधिपति आईटीए विश्वविद्यालय इन सभी का चयन किया गया है।

निजी विश्वविद्यालय संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसके सदस्यों का विवरण निम्नानुसार है-

  • अध्यक्ष पद के लिए इंजी. संजीव अग्रवाल जी का चयन किया गया है।
  • सचिव पद के लिए डॉ अजीत सिंह पटेल का चयन किया गया है।
  • कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनुपम चौकसे का चयन किया गया है।
  • कार्यकारी अध्यक्ष पद हेतु अनंत सोनी का चयन किया गया है।
  • कोषाध्यक्ष पद के लिए हरप्रीत सिंह सलूजा का चयन किया गया है।
  • अतिरिक्त सचिव पद के लिए गौरव तिवारी का चयन किया गया है।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद के लिए इंजी. बीएस यादव, दिवाकर सिंह, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम एवं दौलत सिंह इन सभी का चयन किया गया है ।

Created On :   23 July 2025 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story