- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में...
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु डॉ रवि प्रकाश दुबे, प्रति कुलपति डॉ संजीव गुप्ता और कुलसचिव डॉ संगीता जौहरी विशेष रूप से उपस्थित थे। माँ दुर्गा की आराधना और आशीर्वाद के साथ आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के अंतर्गत आयोजित इस गरबा महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए एकता और सौहार्द का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आत्मसात करते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शीतल गुलाटी, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के नेतृत्व में हुआ। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. जितेन्द्र अहिर तथा फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सुश्री शैरन मास्टर एवं सुश्री दुर्गा वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों में विशेष भूमिका निभाई।
गरबा महोत्सव में ‘टेस्ट ऑफ इंडिया’ थीम पर विश्वविद्यालय की फैकल्टी द्वारा विशेष फूड स्टॉल लगाए गए। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने बड़े उत्साह के साथ लिया और सांस्कृतिक विविधता का आनंद उठाया।
Created On :   1 Oct 2025 3:52 PM IST