New Delhi News: कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए खेतों में जाएंगे शिवराज, अधिकारियों को भी दिया निर्देश

कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए खेतों में जाएंगे शिवराज, अधिकारियों को भी दिया निर्देश
  • सप्ताह में दो दिन करेंगे खेतों का दौरा, अधिकारियों को भी दिया निर्देश
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान सफल, आगे भी रहेगा जारी

New Delhi News. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि सरकार लगातार किसानों के बीच खेतों में जाकर खेती को उन्नत और किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयत्न करती रहेगी। उन्होंने देशभर में चले विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल करार देते हुए कहा कि ये अभियान थमेगा नहीं, बल्कि बतौर कृषि मंत्री वह भी खेतों में जाकर किसानों और कृषि को उन्नत बनाने का प्रयास करेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों की 2170 टीमों ने देशभर में 1.42 लाख से अधिक गांवों में पहुंचकर 1.34 करोड़ से ज्यादा किसानों से सीधा संवाद किया है। अभियान में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

चौहान ने इस दौरान कुछ घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि ज्ञान, अनुसंधान व क्षमताओं का जो गैप है, उस गैप को पाटने की कोशिश करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) को एक टीम के रूप में नोडल एजेंसी हर जिले के लिए बनाई जाएगी, जो किसानों के हित में कॉर्डिनेट करेगी। केवीके के वैज्ञानिक अनिवार्य रूप से सप्ताह में तीन दिन खेतों में किसानों के बीच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह भी सप्ताह में दो दिन खेतों में किसानों के बीच जाएंगे और मंत्रालय के अधिकारियों को भी उन्होंने खेतों में जाने का निर्देश दिया।

Created On :   18 Jun 2025 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story