बड़ामलहरा न्यूज: 80 वर्षीय वृद्धा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूली..?

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/कुटौरा गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी के फंदे पर झूम कर आत्महत्या कर ली है उक्त 80 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 80 बर्षीय कालिया बाई लोधी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उक्त वृद्ध महिला के पैर में फैक्चर था तथा उसके सभी पुत्र उससे अलग रहते थे।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 80 वर्षीय वृद्ध महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। भगवां टीआई श्रद्धा शुक्ला के मुताबिक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की आत्महत्या यह मौत किसी अन्य वजह से हुई है इस बात को लेकर जांच शुरू कर दी गई है टीआई ने इस बात को लेकर भी संदिग्धता जाहिर की है कि उक्त महिला के पैर में फैक्चर होने के कारण ऊंचाई पर कैसे चढ़ सकती है और आत्महत्या कर सकती है। टीआई श्रद्धा ने बताया कि वृद्धा की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है जिसकी तहकीकात शुरू कर दी गई है।
Created On :  
