Chhindwara News: धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के डूंडासिवनी में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के डूंडासिवनी में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Chhindwara News: धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के डूंडासिवनी में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। महिला के पेट पर चाकू से गहरा घाव लगा था। घायल महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि डूंडासिवनी निवासी बलवान सरेयाम की जेब से बेटे ने पैसे निकाल लिए थे। इस बात पर बलवान बेटे को गालियां दे रहा था। पत्नी सरस्वती ने बेटे को गालियां देने से मना किया तो आराेपी बलवान ने चाकू से हमला कर दिया।

सरस्वती के पेट पर गहरा घाव लगा है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल सरस्वती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बलवान सरेयाम के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत मामला कायम किया गया है।

Created On :   21 April 2026 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story