Chhindwara News: तीन मौतें...दो दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान

तीन मौतें...दो दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान
  • तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
  • पांढुर्ना, सिंगोड़ी बाइपास और उमरानाला चौकी क्षेत्र की घटनाएं

Chhindwara News: जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांढुर्ना में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर को कालीरात बाइपास के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे को चोट आई थी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मामला गुरुवार रात का है। सिंगोड़ी बाइपास पर बाइकों की टक्कर में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां एक शख्स को चिकित्सकों ने मृत घाेिषत कर दिया। तीसरा मामला पांढुर्ना का है। यहां एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

गंगापूजन से लौट रहे बाइक सवार का एक्सीडेंट, एक मृत-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बटकाखापा के ग्राम चुरीसाजवा निवासी पूरलाल उईके अपने जड़ ससुर 47 वर्षीय शोभाराम पिता विसनलाल भलावी के साथ गुरुवार को छिंदवाड़ा गंगापूजन के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शाम को यहां से लौटते वक्त सिंगोड़ी बाइपास के समीप उनकी बाइक को पीछे से अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में शोभाराम और पूरलाल को गंभीर चोट आई थी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने शोभाराम को मृत घाेिषत कर दिया। दूसरा घायल पूरलाल इलाजरत है।

बाइक सवार मां-बेटे सड़क हादसे का शिकार, मां मृत-

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक उमरानाला चौकी क्षेत्र के बुढ़ैना पौनारी निवासी 48 वर्षीय सुशीला पति धारा सिंह निकोसे शुक्रवार को अपने मायके बिछुआ से वापस लौटी थी। लिंगा से वह अपने बेटे आशीष निकाेसे के साथ बाइक से बुढ़ैना पौनारी जा रही थी।

कालीरात बाइपास के समीप सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में सुशीला बाइक सिर के बल सड़क पर गिर गई थी। वहीं बाइक से गिरने से बेटे आशीष को भी चोट आई थी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने सुशीला को मृत घाेिषत कर दिया।

भंदारगोंदी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-

पांढुर्ना के ग्राम भंदारगोंदी निवासी 22 वर्षीय रूचिका हिवसे (22) का शव फंदे पर झूलता मिला। रूचिका की मां जब घर लौटी तो घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने खिड़की से झांका तो रूचिका फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार मृत रूचिका के हाथों पर ब्लेड से कट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने सभी तथ्यों को जांच में लिया है। अभी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Created On :   5 July 2025 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story