भीषण हादसा: गैस सिलेंडर में भडक़ी आग, दंपती और बच्चा झुलसा

गैस सिलेंडर में भडक़ी आग, दंपती और बच्चा झुलसा
  • गैस सिलेंडर में भडक़ी आग, दंपती और बच्चा झुलसा
  • दूसरे हादसे में महिला मजदूर करंट की चपेट में आ गई

डिजिटल डेस्क, पांढुर्ना। पांढुर्ना के तीगांव स्थित एक मकान में गैंस सिलेंडर में आग भडक़ गई। अचानक लगी आग में पति-पत्नी समेत बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर किया गया है। दूसरी घटना संतोषी माता वार्ड की है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया। हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को तिगांव निवासी गोलू करदाते के मकान में रखे गैंस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों में गोलू, उसकी पत्नी और बच्चा झुलस गए है। सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को नागपुर रेफर किया गया है। गोलू की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े -21 को आएंगे सीएम, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

विद्युत लाइन से टकराई सरिया, महिला झुलसी-

संतोषी माता वार्ड में मकान निर्माण कार्य चल रहा है। यहां काम कर रही मोरडोंगरी निवासी शीला मंगलू परतेती (47) छत पर सरिया ले जाने के दौरान हाईटेंशन लाईन के संपर्क में आ गई। जिससे वह 70 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर अवस्था में शीला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वाहेगुरू फाउंडेशन ने उसके परिवार को मदद करते हुए नागपुर रेफर कराने की व्यवस्था बनाई गई है।

यह भी पढ़े -कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में

Created On :   20 Feb 2024 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story