Satna news: धान की फसल रौंदकर इटमा कोठार पहुंचा हाथी ई-5

धान की फसल रौंदकर इटमा कोठार पहुंचा हाथी ई-5
हाथी की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत

डिजिटल न्यूज़ सतना

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाणसागर डैम पार कर मैहर वन मंडल की अमरपाटन रेंज में पहुंचा कॉलर आईडी युक्त नर हाथी ई-5 (सी-4) एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार रात गोरसरी पहाड़ से करीब 5 किमी का सफर तय कर चोरखरी गांव होते हुए इटमा कोठार के पास पहुंचा हाथी खेतों में खड़ी धान की फसल खाकर और रौंदकर नुकसान पहुंचाया। उसकी लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। उल्लेखनीय है कि 28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात हाथी बाणसागर डैम पार कर अमरपाटन रेंज में दाखिल हुआ था। तब से वह जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच लगातार विचरण कर रहा है। अब उसकी आवाजाही चोरखरी गांव की बस्तियों की ओर बढ़ रही है।

कॉलर आईडी से निगरानी, बिजली सप्लाई बंद:----

अमरपाटन रेंजर प्रफुल्ल त्रिपाठी के मुताबिक, कॉलर आईडी के जरिए हाथी की लोकेशन ट्रैक कर निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेडऩे का प्रयास कर रही है। एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद कराई गई है।

Created On :  

Tags

Next Story