आक्रोश: पीने के पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने दी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

पीने के पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने दी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
  • पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है योजना, शासन-प्रशासन का नहीं ध्यान
  • गांव की महिलाओं को पानी के लिए दर-दर भटकने की नौबत
  • समस्या का शीघ्र निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, कुरखेड़ा (गड़चिरोली)। तहसील के मोहगांव (वाकड़ी) में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलापूर्ति योजना क्रियान्वित की गयी है। लेकिन यह योजना पिछले एक वर्ष से बंद होने के कारण गांव की महिलाओं को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। किसानों के लिए भी नाममात्र 5 घंटों की बिजली दिये जाने से फसलें सिंचित नहीं हो पा रहीं है। इन समस्याओं का तत्काल निवारण न करने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

इस आशय की चेतावनी गांव की महिलाओं ने बुधवार, 20 मार्च को तहसीलदार को सौंपे एक ज्ञापन दी है। इस समय महागांव (वाकड़ी) निवासी वंदना उईके, ज्योति मडावी,माया उईके, ललिता उईके, कविता उईके, रोशना कचलाम, सुरेखा उईके, शशिकला उईके, सरिता उईके, रसिका उईके, खेमराज धोडने, सुरेंद्रसिंह चंदेल, एड. अनिल उईके, राजकन्या नाकाडे आदि समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

पोषण आहार कर्मियों ने दी एसडीएम कार्यालय पर दस्तक : गर्भवती माताओं को भोजन परोसने के लिए डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम अमृत आहार योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत भोजन पकाने के लिए मानधन तत्व पर महिलाओं को नियुक्त किया गया है। लेकिन 8 वर्षों से इन महिलाओं को नाममात्र 1 हजार रुपए मानधन ही दिया जा रहा है।

लगातार बढ़ रही महंगाई के मद्देनजर यह मानधन बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार, 20 मार्च को पोषहार आहार कर्मचारियों ने यहां के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी। शुरुआती दिनों से ही इन महिलाओं को नाममात्र 1 हजार रुपए मानधन ही देय किया गया है। मानधन में वृद्धि करने की मांग की गयी है। इस समय संगठन की अध्यक्ष गीता उईके, सचिव सरीता गावडे, संगठक संगीता जाले, सदस्या उषा धुर्वे, आशा गेडाम, पुष्पा पदा, ललिता डोंगरवार, निर्मला पदा, प्रियंका कसनकर, ममता नाकाडे, चंद्रकला मेश्राम, नमिता ताराम, प्रियंका रामटेके, सुशिला मडावी आदि उपस्थित थीं।

Created On :   21 March 2024 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story