- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- पार्षद निखिल चरडे बने गड़चिरोली नप...
Gadchiroli News: पार्षद निखिल चरडे बने गड़चिरोली नप के सबसे युवा उपाध्यक्ष

Gadchiroli News गड़चिरोली नगर परिषद के राजनीतिक गलियारे में गुरुवार, 15 जनवरी को भाजपा ने महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 15 सीटों के साथ नगराध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद उपाध्यक्ष और स्वीकृत सदस्य की नियुक्ति में भाजपा ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
पालिका के इतिहास में सबसे कम आयु के भाजपा के युवा पार्षद निखिल चरडे की सीधे उपाध्यक्ष पद निर्विरोध रूप से नियुक्ति की गयी है। भाजपा के इस फैसले से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उधर, स्वीकृत सदस्यों में भाजपा के खेमे में 2 तो कांग्रेस के पास एक स्वीकृत सदस्य दिया गया। गुरुवार को नगर परिषद सभागृह में नगराध्यक्षा एड. प्रणोती निंबोरकर की अध्यक्षता में पहली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष के साथ स्वीकृत सदस्यों का चयन किया गया। इस समय पीठासीन अधिकारी के रूप में मुख्याधिकारी सूर्यकांत पिदूरकर ने कार्य संभाला।
सभी की सहमति से उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा पार्षद निखिल चरडे का निर्विरोध रूप से चयन किया गया। वहीं स्वीकृत सदस्यों में भाजपा के सागर अरूण निंबोरकर और सुधाकर येनगंधलवार के साथ कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नंदू कायरकर का चयन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ सभी पार्टियों के पार्षद व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On :   16 Jan 2026 4:38 PM IST















