गोंदिया: कटंगी जलाशय में डूबे युवक का मिला शव, आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने किया बरामद

कटंगी जलाशय में डूबे युवक का मिला शव, आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने किया बरामद
  • 28 वर्षीय युवक डूब जाने की घटना
  • जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने खोजा
  • युवक का शव मिला

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत आनेवाले कटंगी जलाशय में 4 मार्च को सुबह एक 28 वर्षीय युवक डूब जाने की घटना प्रकाश में आई थी। युवक का नाम म्हसगांव निवासी योगेश यशवंत भेलावे बताया गया है। 5 मार्च को सुबह गोरेगांव पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने कटंगी जलाशय से योगेश के शव को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश भेलावे अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। जिसके बाद गोरेगांव पुलिस थाने में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस इस मामले की जांच ही कर रही थी कि परिवार के सदस्यों से पुलिस को जानकारी मिली कि योगेश का वाहन और कपड़े कटंगी जलाशय परिसर में दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला आपदा प्रबंधन टीम गोंदिया के माध्यम से 4 मार्च को तालाब में खोजबीन की। लेकिन योगेश का शाम तक पता नहीं चल सका। 5 मार्च को सुबह फिर से आपदा प्रबंधन की टीम ने गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरु की। जिसके बाद योगेश का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। बहरहाल गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

महिला ने लगा ली फांसी

उधर भंडारा में एक घर के स्टोर रूम में जाकर छत को फांसी लगाकर महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार, 4 मार्च को 6.30 बजे सामने आयी। मृतक महिला का नाम ग्राम बेला के आंबेडकर वार्ड निवासी नलिनी सुरेश रामटेके (45) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर समीपस्थ ग्राम बेला के आंबेडकर वार्ड निवासी सुरेश सोमाजी रामटेके (55) एवं पत्नी नलिनी सुरेश रामटेके (45) रहते है। सुबह जब पति नींद से जगे तो उन्होंने चाय के लिए पत्नी को आवाज दी। आवाज लगाने पर पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह पत्नी को ढूंढने लगे। कुछ काम के लिए स्टोर रूम में गई होगी। यह देखने के लिए गए पति को पत्नी नलिनी छत से फांसी पर लटकी हुई दिखाई दी। सुरेश सोमाजी रामटेके (55) ने अपने बेटे की मदद से दोरी काटकर उसे नीचे उतारा। शिकायतकर्ता सुरेश सोमाजी रामटेके (55) की शिकायत पर पुलिस स्टेशन भंडारा में मर्ग क्र. 14/2024 धारा 174 मर्ग दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक नितनवरे कर रहे है।

Created On :   6 March 2024 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story