- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- छत्तीसगढ़ के डाेंगरगढ़ से गोंदिया तक...
Gondia News: छत्तीसगढ़ के डाेंगरगढ़ से गोंदिया तक 84.10 किलोमीटर की लाइन का विरोध, अड़े किसान

Gondia News दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से डोंगरगढ़ से गोंदिया तक चौथी रेल लाइन परियोजना के लिए गोरेगांव तहसील के 4 ग्रामों के किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसका विरोध किसानों ने करते हुए 12 अक्टूबर को गोंदिया-चंद्रपुर रेल लाइन के गणखैरा-डव्वा भूमिगत पुल मार्ग पर आंदोलन किया।
जानकारी दी गई कि मुंबई-हावड़ा कॉरिडोर पर यातायात को सुगम बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के डाेंगरगढ़ से गोंदिया तक 84.10 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के लिए गणखैरा, डव्वा, तुमखेड़ा बु. के ग्रामों के किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन किसानों में इसका विरोध करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए हम एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।
इतना ही नहीं तो आरोप किया गया है कि जब इस संदर्भ में किसानों ने आपत्ति लेकर समस्या हल करने के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद किसी भी प्रकार का किसानों को पत्र व्यवहार नहीं किया गया, ना ही उनकी कोई सुनवाई की गई। इस दौरान किसान संघ के विदर्भ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोटकर , जमीन बचाओ संघर्ष समिति के लीलाधरराव चंद्रिकापुरे, पूर्व विधायक खोमेश रहांगडाले, लोकचंद टेंभरे, दीपक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, स्नेहा कोल्हे, राजकुमार पटले, रविकांत बोपचे उपस्थित थे।
Created On :   13 Oct 2026 3:16 PM IST















