Gondia News: रबी मौसम की कृषि योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, किसान समूहों को मिलेगा लाभ

रबी मौसम की कृषि योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, किसान समूहों को मिलेगा लाभ
  • रबी फसल प्रात्यक्षिक, प्रमाणित बीज और मिनी किट वितरण के लिए आवेदन आमंत्रित
  • 31 मार्च से पहले पंजीकृत किसान समूहों को प्राथमिकता, एग्रीस्टॅक पंजीकरण अनिवार्य

Gondia News राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा व पोषण अभियान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मोटा अनाज (मक्का) और दलहन आत्मनिर्भरता अभियान अंतर्गत वर्ष 2026 के रबी मौसम के लिए कृषि योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इस योजना के अंतर्गत फसल प्रात्यक्षिक, प्रमाणित बीज वितरण और मिनी किट वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

फसल प्रात्यक्षिक किसान समूह, किसान उत्पादक कंपनियां एवं कृषि क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओ के माध्यम से किया जाएगा। इच्छूक समूह, कंपनियां व संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन करने का आव्हान जिला अधिक्षक कृषि अधिकारी निलेश कानवड़े ने किया है। आवेदन के लिए आवश्यक नियम एवं शर्तों में फसल प्रात्यक्षिक के लिए आवेदन करनेवाला किसान समूह 31 मार्च के पहले पंजीकृत होना आवश्यक है। उसी प्रकार समूह की आत्मा, महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नती अभियान (एमएसआरएलएम), राष्ट्रीय ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान (एनआरएलएम), महिला आर्थिक विकास महामंडल, नाबार्ड अथवा अन्य शासकिय संस्था में पंजीकरण होना चाहिए।

लाभार्थी किसानों का एग्रीस्टॅक पर पंजीकरण भी अनिवार्य है। आवेदनों का चयन पहले आवेदन, पहले प्राथमिकता (एफसीएफएस)के आधार पर किया जाएगा। पात्रता और आवश्यक दस्तावेजो की जानकारी के लिए किसान कृषि सहायक या तहसील अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हंै।

Created On :   13 Oct 2026 3:23 PM IST

Tags

Next Story