Gondia News: घोटी-म्हसगांव मार्ग पर पांगोली नदी का पुल हो सकता है धराशायी

घोटी-म्हसगांव मार्ग पर पांगोली नदी का पुल हो सकता है धराशायी
  • 50 साल पुराना है पुल, दोनों ओर से एक साथ वाहन नहीं निकल सकते, रेलिंग भी नहीं है

Gondia News तिरोड़ा व अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के बीचोबीच घोटी-म्हसगांव मार्ग पर पांगोली नदी का जीर्ण पुल है। इस पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दोनों विधानसभा क्षेत्र के नागरिक विधायक व विभागों से नया पुल निर्माण करने की मांग करते-करते थक गए हैं। जबकि दोनों विधायक सत्ता पक्ष में हैं। बावजूद नया पुल निर्माण को मंजूरी देने में नाकामयाब हो रहे हैं।

बता दें कि गोरेगांव तहसील अंतर्गत घोटी-म्हसगांव ग्राम आता है। 50 वर्ष पूर्व इस नदी पर पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन पुल इतना संकरा है कि एक साथ दोनों दिशा से वाहन नहीं गुजर सकते। अब यह पुल इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल के दोनों ओर किसी भी प्रकार की रेलिंग या सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। घोटी व म्हसगांव यह दोनों गांव अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में आते हंै। बताया गया है कि घोटी ग्राम तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आता है तो म्हसगांव ग्राम अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में है। पुल दोनों विधानसभा क्षेत्र में आधा-आधा आता है।

प्रस्ताव भेजा गया है नये पुल निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। लगभग 70 से 80 मीटर का बड़ा पुल होने से लगभग 5 करोड़ से अधिक की राशि निर्माण के लिए लगेगी। प्रस्ताव मंजूर होते ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। - प्रमोद देशमुख, प्रभारी अभियंता, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, गोंदिया


Created On :   16 Oct 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story