- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया में सरकारी जमीन पर कब्जा कर...
Gondia News: गोंदिया में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बुआई भी कर दी

Gondia News सरकारी जगह पर इन दिनों बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है। देवरी तहसील के पिंडकेपार ग्राम पंचायत अंतर्गत सरकारी जमीन पर गांव के कुछ लोग अतिक्रमण कर जमीन हथियाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब यह बात ग्राम पंचायत प्रशासन के सामने आयी तो शुक्रवार 3 जुलाई को ग्राम पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया ।
चेतावनी दी गई कि यदि ग्राम पंचायत की सीमा की सरकारी जमीन पर इसके बाद कोई भी अतिक्रमण करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमणकारियों ने जमीन पर अतिक्रमण कर लकडि़यों का कम्पाउंड तैयार कर बुआई भी कर दी।
ग्राम पंचायत पिंडकेपार के प्रशासक नानेश्वर भैरम, विवाद मुक्त समिति अध्यक्ष हरिदास राऊत, सुखदेव भोयर, गोपाल धानगाये, कवडु कोल्हारे, यशवंत बागडे, हगरू घासले, नानेश्वर कोल्हारे, ताराचंद मडावी, व्यंकट वरखडे, रामरतन गणवीर, पुलिस पटेल विश्वनाथ राऊत, महेंद्र साखरे, सुखराम राऊत, प्रदीप लांजेवार सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े -पहली बार नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के बफर जोन में बारिश में भी चालू रहेगी जंगल सफारी
Created On :   4 July 2026 5:46 PM IST














