Gondia News: सूखी चुलबंद नदी लगातार बारिश से उफनी, फंसे बैलगाड़ी सवार बचे

सूखी चुलबंद नदी लगातार बारिश से उफनी, फंसे बैलगाड़ी सवार बचे
  • मैदान बनी नदी से बैलगाड़ी से रेत ले जा रहे थे ग्रामीण तभी एकाएक पानी उमड़ पड़ा
  • अचानक पानी बढ़ने से नदी में घूम रहे मवेशी भी बचाए

Gondia News लगातार दो दिनों से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। सड़क अर्जुनी तहसील से बहने वाली चुलबंद नदी सूखी पड़ी थी, लेकिन उसमें भी अचानक बाढ़ आ गई। इस दौरान नदी से रेत ले जा रही बैलगाड़ी पानी में फंस गई। बैलगाड़ी के चालक जान बचाने नदी के किनारे चले गए। लेकिन वह दूसरे किनारे चले गए।

जहां से पानी का बहाव ज्यादा था। जिससे वहां भी फंस गए। हालांकि लोगों ने उनको बचा लिया। वहीं पशुधन नदी में विचरण कर रहे थे, उन्हें भी समय रहते नदी से बाहर निकालकर बचा लिया गया। चुलबंद नदी का रौद्र रूप शुक्रवार 3 जुलाई को दोपहर के दौरान देखने को मिला। बता दें कि गुरुवार, शुक्रवार को लगातार झमाझम होने से कुछ क्षेत्रों में खेतीहर कार्यों को शुरुआत की गई।

बारिश इतनी भी नहीं हुई कि नदी-नालों में बाढ़ आ सके। लेकिन अचानक सूखी चुलबंद नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क अर्जुनी तहसील में शशिकरण पहाड़ी होकर वहां से कई नाले नदी से मिलते हंै। शशिकरण के नालों से पानी नदी में आ गया, जिस वजह से सूखी चुलबंद नदी में अचानक बाढ़ आ गई। 24 घंटे में 82.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Created On :   4 July 2026 5:53 PM IST

Tags

Next Story