- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- केवाईसी बनी लाडली बहनाें के लिए...
Gondia News: केवाईसी बनी लाडली बहनाें के लिए चुनौती, लिंक हो रही बार-बार फेल

Gondia News ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। इस योजना के तहत प्रतिमाह लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500 रुपए का अनुदान दिया जाता है। गोंदिया जिले में सबसे अधिक लाडली बहनाओं ने पंजीयन किया था। लेकिन फिर से हजारों महिलाओं को लाडली बहन नाम महाराष्ट्र वेबसाइट की लिंक पर जाकर केवाईसी करने को कहा गया है।
जब महिलाएं इस वेबसाइट पर जाकर केवाईसी करती हैं तो बार-बार वेबसाईट की लिंक फेल हो रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया करने वाले सेवा केंद्र संचालकों ने बताया कि जैसे ही ओटीपी लाभार्थी के मोबाइल पर आती है तो कुछ ही क्षणों में ओटीपी का टाइम समाप्त हो जाता है। बड़े मुश्किल से एक दिन में दो या तीन ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी होती है। जिससे लाडली बहनों में निराशा छा कर यह योजना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
सुबह 11 बजे से ही महिलाएं सेवा केंद्रों पर पहुंचती है, लेकिन देर शाम तक लिंक फेल होने का मैसेज आने से उन्हें मायूस होकर शाम को घर लौटना पड़ता है। बताया जा रहा है कि 3 लाख 34 हजार महिलाओं ने पंजीयन किया था। जिनमें से हजारों महिलाओं को आवेदन के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। अब केवाईसी की प्रक्रिया शुरू होने से इनमें से हजारों की संख्या में महिला लाभार्थियों के नाम कम हो जाएंगे , इस तरह की संभावना भी जताई जा रही है।
Created On :   11 Oct 2025 5:12 PM IST