- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया में कृषि उपज आधारित...
Gondia News: गोंदिया में कृषि उपज आधारित उद्योगों की मशीनों का होगा लाइव प्रदर्शन

Gondia News गोंदिया सहित पूर्वी विदर्भ तथा पड़ोसी राज्यों के चावल, दाल एवं कृषि उपज आधारित उद्योगों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने गोंदिया में 23 से 25 अक्टूबर तक भव्य मशीनरी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। स्वागत लॉन के पार्किंग स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में देश-विदेश की लगभग 120 प्रमुख मशीनरी निर्माता कंपनियां अपनी अत्याधुनिक मशीनों का लाइव प्रदर्शन करेंगी।
एक्सपो का आयोजन एडमास द्वारा किया जा रहा है। राइस मिलर्स एसोसिएशन गोंदिया, भंडारा, गड़चिरोली, चंद्रपुर, नागपुर एवं बालाघाट (मध्य प्रदेश) तथा फेडरेशन ऑफ विदर्भ राइस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इसके प्रायोजक हैं। इस प्रदर्शनी का लाभ गोंदिया, भंडारा, गड़चिरोली, चंद्रपुर, नागपुर, बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, राजनांदगांव, दुर्ग के किसानों, व्यापारियों और उद्योग संचालकों को मिलेगा।
यह भी पढ़े -गरीबों के राशन में कीड़े और कचरा, सरकारी अनाज की गुणवत्ता पर उठे सवाल, 600 कार्डधारकों को घटिया गेहूं बांटने का आरोप
एक्सपो का उद्घाटन शनिवार, 24 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद प्रफुल पटेल, सांसद राजेंद्र जैन, सांसद नामदेव किरसान, सांसद प्रशांत पडोले, विधायक परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक राजकुमार बडोले, विधायक संजय पुराम, विधायक राजू कारेमोरे, विधायक नाना पटोले, विधायक नरेंद्र भोंडेकर, विधायक रामदास मसराम, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, पूर्व विधायक रमेश कुथे, पूर्व विधायक केशवराव मानकर और पूर्व म्हाड़ा अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राइस मिलर्स एसोसिएशन गोंदिया एवं फेडरेशन ऑफ विदर्भ राइस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सी. अग्रवाल, भंडारा के अध्यक्ष सुनील फुंडे, गड़चिरोली-चंद्रपुर के अजय भट्ट, आकाश अग्रवाल, घीसुदास काबरा, नागपुर के अध्यक्ष दिलीप दोषी, उमेश मोटवानी, विमल झमतानी, आमगांव के दीपक अग्रवाल, देवरी के नरेश बगड़िया, अर्जुनी के सर्वेश भूतड़ा, नवेगांव के कमल जायसवाल, सड़क अर्जुनी के डॉ. अविनाश काशीवार, कोहमारा के आनंद अग्रवाल ने चावल मिलर्स, दाल मिलर्स एवं कृषि उपज आधारित उद्योगों के संचालकों से एक्सपो में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Created On :   22 Oct 2026 2:33 PM IST














