Shahnagar News: खजुराहो-पन्ना सांसद बी.डी. शर्मा की अगुवाई में निकाली "हर घर तिरंगा रैली"

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत शाहनगर में खजुराहो-पन्ना सांसद बी.डी. शर्मा की अगुवाई में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ संदीपनी विद्यालय से हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, रेडक्रॉस एवं स्काउट के कैडेट्स ने रथ पर सवार "भारत माता" के साथ हाथों में तिरंगा थामकर मुख्य मार्गों पर प्रभातफेरी निकाली। हजारों की संख्या में निकली यह ऐतिहासिक रैली स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाहनगर में उमंग, उत्साह और देशभक्ति की साक्षी बनी।
मुख्य समारोह का आयोजन जनपद परिसर में किया गया। जहां शाहनगर आदर्श पंचायत के सरपंच मनोज जैन, सचिव एडवोकेट कुलभूषण चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष आशीष खरे, पवई जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहनी मिश्रा, कटनी जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, बिसानी-टिकरिया मंडल अध्यक्ष जय प्रताप सिंह, जनपद सीईओ शिवम वर्मा, तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह, बीआरसी प्रभारी अमित श्रीवास्तव, संदीपनी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पांडेय, बीपीओ कमल प्रताप सिंह, बुंदेला युवा नेता रहीस खान, पत्रकार जितेन्द्र दुबे, जनपद सदस्य अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सांसद बी.डी. शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में सांसद शर्मा ने कहा कि "मिट गए वो, आज भी नींव का पत्थर बने हैं"। हमारा भारत रूपी इमारत हमारे शहीदों की छातियों पर खड़ी है। कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया, कितने लोग शहीद हुए हैं।
Created On :   14 Aug 2026 8:57 PM IST












