हड़कंप: ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, तलवार से किया जानलेवा हमला, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज

ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, तलवार से किया जानलेवा हमला, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज
  • घर के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद
  • विवाद ने हिंसक रूप ले लिया
  • घातक हथियारों से जानलेवा हमले के आरोप में 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Hingoli News. शहर के मस्तानशाह नगर में घर के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तलवार समेत घातक हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऑटो चालक सैयद खिजरुल्लाह हुसैनी ने 1 अप्रैल की थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 26 मार्च की शाम घर के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर आरोपी अफसर पटेल, आसिफ पटेल, अरबाज पटेल, अजहर उर्फ राउडी, बाबा शाहरुख (पूरा नाम अज्ञात), रशीद पटेल, शब्बीर पटेल, शाहरुख अत्तर, रशीद अत्तर, सलमान अजमतखान सहित अन्य 2-3 लोगों ने मिलकर हमला किया।

आरोप है कि हमलावरों ने तलवार, लोहे की सरिया और पत्थरों से हमला कर शिकायतकर्ता और उसकी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक परगेवार कर रहे हैं।

वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ हिंगोली शहर सहित पुलिस निरीक्षक संदीप मौदे, एपीआई बनसोडे, सहायक पुलिस निरीक्षक परगेवार और एएसआई संजय मार्के मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Created On :   2 April 2026 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story