Hingoli News: पूर्व विधायक वडकुते को राज्यसभा उम्मीदवारी की घोषणा पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

पूर्व विधायक वडकुते को राज्यसभा उम्मीदवारी की घोषणा पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी
  • पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामराव वडकुते के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
  • राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला

Hingoli News. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामराव वडकुते को पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। घोषणा की सूचना मिलते ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

बुधवार दोपहर हिंगोली शहर के गांधी चौक पर भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वडकुते को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजानन घुगे, बाबाराव बांगर, फुलाजी शिंदे, उमेश नागरे, शशिकांत वडकुते, विलास गोरे, रजनीश पुरोहित, सदाशिव सूर्यताल, नगरसेवक कैलास शहाणे, राजू यादव, दीपक सेठी, पवन उपाध्याय, संदीप वाकडे, आनंद सातपुते सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Created On :   4 March 2026 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story