Hingoli News: खुशी दुबई में सुरक्षित - मोबाइल पर अपने परिजनों से संपर्क कर अपनी कुशलता की दी जानकारी

खुशी दुबई में सुरक्षित - मोबाइल पर अपने परिजनों से संपर्क कर अपनी कुशलता की दी जानकारी
  • भट्ट कॉलोनी निवासी खुशी बडेरा दुबई में सुरक्षित
  • मोबाइल पर अपने परिजनों से संपर्क कर अपनी कुशलता की दी जानकारी

Hingoli News. भट्ट कॉलोनी निवासी खुशी बडेरा दुबई में सुरक्षित है। खुशी ने मोबाइल पर अपने परिजनों से संपर्क कर अपनी कुशलक्षेम की जानकारी दी है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कुवैत, अमीरात और दुबई में भी ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं। एहतियात के तौर पर दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसी बीच पुणे के एक एमबीए कॉलेज के लगभग 80 विद्यार्थी शैक्षणिक दौरे पर दुबई गए हुए थे। उड़ानें रद्द होने के कारण सभी विद्यार्थी वहीं फंस गए हैं। इनमें हिंगोली की खुशी बडेरा भी शामिल हैं। फ्लाइट रद्द होने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों को होटल में सुरक्षित ठहराया गया है।

Created On :   2 March 2026 8:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story