- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अवैध...
Hingoli News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अवैध गुटखा कारोबार पर कसा शिकंजा, 82 हजार रुपए का माल जब्त

Hingoli News. जिले में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा कारोबार पर शिकंजा कसा है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। सोमवार सुबह पौने 7 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विशेष पथक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान पहले आरोपी (आयु 25 वर्ष), निवासी बसमत तहसील, जिला हिंगोली, को अवैध रूप से गुटखा बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से ₹6,060 मूल्य का गुटखा जब्त किया गया।इस मामले में थाना स्तर पर अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 274, 275, 223 सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े -तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, औंधा नागनाथ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्य आरोपी (आयु 27 वर्ष), निवासी चोंडी आंबा, तहसील बसमत, को भी अवैध गुटखा विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और गुटखा सामग्री सहित कुल ₹76,480 मूल्य का माल जब्त किया गया। इस प्रकरण में थाना स्तर पर अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
दोनों कार्रवाइयों में कुल ₹82,540 मूल्य का माल जब्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हिंगोली के मार्गदर्शन में विशेष पथक के अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
Created On :   7 April 2026 6:08 PM IST












