- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- बिजली चोरी के आरोप में 6 उपभोक्ताओं...
Hingoli News: बिजली चोरी के आरोप में 6 उपभोक्ताओं के खिलाफ किया गया अपराध दर्ज

Hingoli News. बिजली चोरी के आरोप में 11 मार्च को छह बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी रोकने और बिजली की खपत नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। इन स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली के बिल कम आ रहे हैं, लेकिन जो उपभोक्ता समय पर बिल का भुगतान नहीं करते, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। बिल का भुगतान करने के बाद ही बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू होती है, हालांकि शहर में कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद बिजली के तार को बीच से काटकर सीधे बिजली लेना शुरू कर दिया। इसकी सूचना स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली विभाग को मिल गई।
यह भी पढ़े -बिना कुआं खोदे ही पौने दो लाख रुपए का घोटाला करने वाले दो शासकीय कर्मचारियों पर अपराध दर्ज
जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के उड़न दस्ते ने छापा मारकर छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बुधवार देर रात हिंगोली शहर पुलिस थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महावितरण की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिजली मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल भरकर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने की अपील भी की गई है। स्मार्ट मीटर की विशेषता यह है कि यदि कोई व्यक्ति मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली लेना शुरू करता है तो मीटर निष्क्रिय हो जाता है और इसकी सूचना स्वतः बिजली विभाग के इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर सिस्टम को मिल जाती है कि संबंधित क्रमांक का मीटर निष्क्रिय हो गया है। एफआईआर दर्ज करते समय उप कार्यकारी अभियंता देशमुख (उपमंडल हिंगोली), सहायक अभियंता फड़ (शहरी शाखा-2), सहायक अभियंता इंगले (कनेरगांव नाका) और वैकुले (ग्रामीण शाखा-2) उपस्थित थे।
Created On :   11 March 2026 8:17 PM IST












