Hingoli News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, औंधा नागनाथ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, औंधा नागनाथ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
  • औंधा नागनाथ से जिंतूर जाने वाली सड़क पर हादसा
  • ऑटो पलटने से 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Hingoli News. औंधा नागनाथ से जिंतूर मार्ग पर गोलेगांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक गुरुवार शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल औंधा नागनाथ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को औंधा नागनाथ में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। बाजार समाप्त होने के बाद कई लोग अपने-अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो (क्रमांक MH 38-4651) के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

इस दुर्घटना में धार निवासी 30 वर्षीय परमेश्वर उत्तम नरोटे, 60 वर्षीय सरजेराव मारोतराव पोले (माथा), 35 वर्षीय परमेश्वर काशीराम कराले (जांभारून), मिथुन उत्तम व्यवहारे (मौजा), 27 वर्षीय राजू जालिंदर खंडारे (नागेशवाड़ी), 40 वर्षीय रेखा राजू सुतारे, लताबाई विलास मुकाडे (संतु पिपरी), 45 वर्षीय रंजनाबाई राजेंद्र कांबले (माथा) और 35 वर्षीय गंगूबाई प्रभाकर नाइक (राजापुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक जी.एस. राहिरे, उपनिरीक्षक शेख खुदूस, उपनिरीक्षक दत्ता कंगुले, जमादार वसीम पठान सहित पुलिस और हाईवे पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। निःशुल्क एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दिगंबर गिरि, संतोष शेलके और प्रदीप गिरि सहित ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से औंधा नागनाथ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में डॉ. ओंकार राठौड़, डॉ. वीना विजया, सिस्टर स्वाति इंगले, जहरा पठान, डॉ. भगवान पटोले तथा एक्स-रे टेक्नीशियन बालू भोले और संदीप शंकर वैजनाथ ने घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया।

Created On :   3 April 2026 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story