खाते से दो लाख उड़ाने वाला जालसाज पटना से पकड़ाया

खाते से दो लाख उड़ाने वाला जालसाज पटना से पकड़ाया
संजीवनी नगर थाने में दर्ज था मामला, आरोपी को भेजा गया जेल

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला श्रीमती वंदना केशरवानी से केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक जालसाज ने दो लाख की ठगी कर ली थी। ठगी के मामले की जाँच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने जालसाज को पटना से दबोचा। आरोपी को जबलपुर लाकर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने 13 मई को थाने में एक शिकायत देकर बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक की कमला नेहरू नगर शाखा में है। विगत 23 अगस्त 2022 की रात उनके मोबाइल पर योनो एसबीआई के नाम से मैसेज आया। मैसेज में एक लिंक आई जिसे खोलकर केवाईसी अपडेट करने कहा गया था। उस लिंक को खोलकर उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नंबर आदि जानकारी अपलोड की। उसके बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आया। उक्त ओटीपी नंबर को खोलकर भरने पर खाते से 1 लाख 95 हजार रुपये की राशि कट गई थी। इस मामले की जाँच के दौरान उक्त राशि बिहार पटना के किसी अजहर हुसैन के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी लगी थी, जिसके बाद एसपी टीके विद्यार्थी के निर्देश पर एक टीम गठित कर पटना भेजी गई थी। पुलिस ने पटना में शास्त्री नगर थाना पुलिस के सहयोग से अजहर हुसैन को पकड़कर पूछताछ किए जाने पर उसने अपने एक अन्य साथी सलीम खान के साथ मिलकर महिला के खाते से रकम उड़ाना कबूल किया था।

पी-4

Created On :   28 May 2023 5:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story