योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर्स का समूह भी करेगा योग

बैठक का दौर जारी, तैयारी में जुटी अधिकारी, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल


डिजिटल डेस्क जबलपुर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के गैरिसन मैदान में होने वाले मुख्य आयोजन के लिए ट्रांसजेंडर्स का समूह भी योगा करेगा। इसके िलए उन्हें प्रशिक्षण िदया जा रहा है। इसी प्रकार हर वर्ग की सहभागिता के िलए लगातार प्रयास िकए जा रहे हैं। दिव्यांगों को भी इसमें शामिल िकया जाएगा, तो वहीं जानलेवा बीमारियों को हराने वाले जांबाजों को भी मौका िमलेगा कि वे महामहिम उपराष्ट्रपति के समक्ष योगाभ्यास कर सकें। कलेक्टर ने मुख्य आयोजन के िलए नोडल अधिकारी बना दिए हैं, बैठकों का दौर जारी है, प्रशिक्षण चल रहा है और अन्य तैयारियों में भी अधिकारी जुट गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम

21 जून को जबलपुर में होगा

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का देश तथा दुनिया के कई देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। ट्रांसजेंडर्स के अलावा दिव्यांगजनों एवं कैंसर जैसी बीमारियों से मुक्त हुए रोगियों का समूह भी राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होगा।

नोडल अधिकारी बनाया गया-

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोक सेवकों को विभिन्न दायित्व देकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने योगाभ्यास के लिए अधिकारियों को वार्ड आवंटित कर निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाओं का अभ्यास कराएँ, साथ ही प्रत्येक योग अभ्यास केन्द्र जैसे विद्यालय, महाविद्यालय, पार्क, मैदान, सार्वजनिक स्थल, धार्मिक प्रांगण स्थल, पर्यटन केन्द्र आदि में प्रतिदिवस प्रात: काल एवं सायं काल में उपस्थित होकर योग प्रशिक्षक के माध्?यम से 45 मिनट के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाओं का अभ्यास अनिवार्यत: सुनिश्चित कराएँ।

डुमना नेचर पार्क में योग क्रियाओं का अभ्यास आज-

आम जन मानस में जागरूकता पैदा करने की गतिविधियों के तहत शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे डुमना नेचर पार्क में योग के पाँच तत्वों में से एक पृथ्वी तत्व पर आधारित योग क्रिया का अभ्यास होगा तथा पौधारोपण कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 की आकृति बनाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के सीईओ चन्द्रप्रताप गोहिल के अनुसार देश में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम के पहले वातावरण निर्माण की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

Created On :   15 Jun 2023 5:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story