- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- SIR के बाद जनपद में 45 हजार तो...
Jabalpur News: SIR के बाद जनपद में 45 हजार तो नगरीय निकायों में घट गए करीब सवा लाख मतदाता
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। एसआईआर के बाद वार्ड वार मतदाताओं की संख्या का खुलासा कर दिया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यह बात सामने आई है कि प्रारूप प्रकाशन में जहां नौ नगरीय निकायों में मतदाता संख्या 11 लाख 17 हजार 68 थी। वहीं अंतिम प्रकाशन में 9 लाख 86 हजार 949 हो गई है। यानी इन नौ नगरीय निकायों में 1 लाख 30 हजार 119 मतदाता कम हो गए हैं।
खास बात यह है कि यहां थर्ड जेंडर में भी काफी कमी आई है। इनकी मतदाता संख्या पहले जहां 80 थी, अब घटकर 53 हो गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत वार मतदाताओं की संख्या की बात करें तो प्रारूप प्रकाशन के दौरान मतदाता संख्या कुल 8,23, 524 थी, जो घटकर 7,77,801 हो गई है। यहां 45,723 मतदाता कम हुए है।
जनपद पंचायत की स्थिति
जिले की सात जनपद पंचायतों में जहां प्रारूप प्रकाशन के दौरान पुरुष मतदाता 4,17,171 थे। वहीं अंतिम प्रकाशन में इनकी संख्या 3,96,476 हो गई है। इस प्रकार 20,695 पुरुष मतदाता कम हुए है। वहीं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पहले 406323 थी अब वह घटकर 3,81,299 हो गई है। यहां 25,024 महिला मतदाता कम हुई हैं।
पुरुष और महिला मतदाताओं में भी आया अंतर
नौ नगरीय निकायों में पुरुष और महिला मतदाताओं की बात करें तो इनमें भी काफी अंतर आया है। प्रारूप प्रकाशन के दौरान जहां पुरुष मतदाता 5,63,288 थे, वहीं अंतिम मतदाता सूची में इनकी संख्या 5,278 रह गई है। यानी 61,210 पुरुष मतदाता कम हुए है। इसी प्रकार यहां प्रारूप प्रकाशन के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या 5,53,700 थी। वहीं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में इनकी संख्या 4,84, 818 हो गई है। यहां 68,882 महिला मतदाता कम हुई है।
Created On :   23 Aug 2026 5:53 PM IST











