जबलपुर न्यूज: बरगी बांध: अब जितना पानी बांध में आ रहा है, उससे ज्यादा छोड़ा जा रहा

बरगी बांध के 13 गेट अभी भी खुले नर्मदा के तट ऊपर तक भरे


भास्कर समाचार जबलपुर।बरगी बांध में अब जितना पानी जल भराव वाले स्टेशन से आकर जमा हो रहा है, उससे ज्यादा पानी नर्मदा में गेटों के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। बांध में इस समय 3373 घन मीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी आ रहा है। इसकी एवज में गेटों से 3988 घन मीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से छोड़ा जा रहा है। बांध अपनी उच्चतम सीमा के ऊपर तक अचानक न पहुंच सके, इसलिए जमा होने से ज्यादा जल की िनकासी की जा रही है। शुक्रवार की शाम तक बांध का जल स्तर 421.40 मीटर दर्ज िकया गया, यह 89 फीसदी है। बांध के 13 गेटों को औसतन 2.15 मीटर की सीमा तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इधर बांध से तेज गति से पानी आने पर सभी घाटों का जल स्तर और ऊपर तक पहुंच गया है। बांध का जल प्रबंधन देखने वाले राजा राम रोहित के अनुसार मण्डला व डिण्डौरी जैसे जल भराव वाले क्षेत्र में यदि दो दिन तेज बारिश होती है, तो कुछ और गेटों को खोलना पड़ सकता है। आपदा टीम बांध में जल भराव की लगातार माॅनिटरिंग कर रही है।

एक नजर इस पर -

बांध का वर्तमान जल स्तर - 421.40

बीते साल इसी दिन तक - 420.45

बांध का उच्चतम जल स्तर - 422.76

( सभी जल स्तर मीटर में )

19 इंच के करीब पहुंचा बारिश का आंकड़ा -

इधर शहर में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आसपास जो कई तरह के सिस्टम एक्टिव हैं, उससे शहर और आसपास कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। वैसे शहर में िरमझिम बारिश के बीच आंकड़ा 19 इंच के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को हुई बारिश को मिलाकर अब तक शहर में 476.6 एमएम पानी गिर चुका है, जो 19 इंच के करीब है। रिमझिम बारिश से मौसम में ठण्डक है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज िकया जा रहा है।


Created On :   21 Aug 2026 9:25 PM IST

Tags

Next Story