जबलपुर न्यूज: चुनाव के पहले ही एनएसयूआई और एबीवीपी में शुरू हो गई झड़प

समस्या को लेकर पहंुचे थे और आपस में ही उलझ पड़े

डिजिटल डेस्क जबलपुर छात्रसंघ चुनाव तो सितम्बर में होने हैं लेकिन कैम्पस में चुनावी रंग चढ़ने लगा है। शुक्रवार को एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाकोशल कॉलेज में आमने सामने आ गए। इनके बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहंुच गई। हालाकि बाद में सभी को शांत करा लिया गया।

बताया जाता है िक दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ता समस्याओं को लेकर कॉलेज पहंुचे थे, इसी बीच तेज बारिश होने लगी और दोनों पक्षों में विवाद की नौबत आ गई। हालात को बिगड़ते देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचित िकया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि नीलेश माहर, अनुराग शुक्ला आदि के साथ वे और अन्य कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने कॉलेज पहुंचे थे। तभी वहां एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज परिसर में जबरन रसीद काटकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। विरोध करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर कॉंग्रेस के विजय रजक आदि भी पहुंच गए। वहीं एबीवीपी के ्माखन शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था जिसे रोकने का प्रयास िकया गया जिससे तनाव की स्थिति बन गई।


Created On :   21 Aug 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story