- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई पूरी...
जबलपुर न्यूज: दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई पूरी सड़क
डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर में अनियोजित विकास लोगों के लिए मुसीबतों भरा साबित हो रहा है। कछपुरा के समीप गणेश नगर के पास गुरू कुंज कॉलोनी में इसकी बानगी देखी जा
सकती है। बारिश के मौसम में यहां कॉलोनी को पहुंचने वाली सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि वाहन लेकर निकलना तो दूर लोग अपने
घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों को निकलने के लिए कीचड़ और दलदल से भरे पगडंडी जैसे रास्ते पर चलने मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा के विरोध में शुक्रवार को कॉलोनी की
महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं ने कहा कि कॉलाेनी के नागरिक नगर निगम को टैक्स तो भर रहे हैं, लेकिन विकास कार्य के नाम पर
उन्हें सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
Created On :   21 Aug 2026 7:52 PM IST
Next Story











