- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आयुर्वेदिक इलाज कराने वाले बीमित को...
Jabalpur News: आयुर्वेदिक इलाज कराने वाले बीमित को नहीं मिला भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अचानक होने वाली बीमारियों में इलाज के दौरान कैशलेस करने का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम भी नहीं दे रही है। बीमितों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी आम लोगों के साथ गोलमाल कर रहे हैं। ऐसी ही शिकायत पूना निवासी ज्ञानचंद कोठारी ने की है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 5532112205070147 का प्रीमियम सालों से जमा करते आ रहे हैं।
अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने जानकारी लेने के बाद कैशलेस क्लेम यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान किया जाएगा। बीमित ने सारे तथ्य दिए और इलाज का सारा विवरण भी भेजा पर सहयोग नहीं मिला।
बीमित ने इलाज के बाद सारे बिल जमा किए तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। लगातार स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों के द्वारा जमा दस्तावेजों की डिमांड की जा रही है। बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है और वे कंपनी के विरुद्ध केस लगाने की तैयारी में हैं। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   23 Aug 2026 5:56 PM IST










