- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने...
Jabalpur News: एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने इलाज के दौरान नहीं किया कैशलेस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम तक नहीं दे रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में हैदराबाद निवासी समर्थ वर्मा ने की है। उन्होंने एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 2800000049933900 का प्रीमियम समय पर देते आ रहे हैं।
बीमार होने पर निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो उनके द्वारा अनेक प्रकार की जानकारी मांगी गई और उसके बाद कैशलेस से इनकार कर दिया गया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में बिल व रिपोर्ट सबमिट किया तो वहां से क्लेम नंबर जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।
बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है पर उसे आज तक इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित कंपनी के ब्रांच आॅफिस भी जा रहा है पर उसे वहां से सही जवाब नहीं मिल रहा है, उसे क्लेम के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   22 Aug 2026 6:29 PM IST










