जबलपुर: प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, दिखाया हुनर, जीते पुरस्कार

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, दिखाया हुनर, जीते पुरस्कार
रोटरी तूलिका: विविध स्पर्धाओं में स्टूडेंट्स ने कल्पनाओं को दी उड़ान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

पेंटिंग, पोस्टर से लेकर रांगोली, क्ले मॉडलिंग जैसी स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। अवसर था रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा 25 वीं नवीन पोपटलाल शाह स्मृति रोटरी तूलिका का। रोटेरियन पराग शाह द्वारा प्रायोजित इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में पेंटिंग, पोस्टर चित्रण, कोलाज निर्माण, कार्टून चित्रण, क्ले मॉडलिंग, रांगोली जैसी छह विधाओं की प्रतिस्पर्धा हुई। जल ही जीवन है, प्राकृतिक दृश्य, माँ, डूबता सूरज आदि विषयों पर युवाओं द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। निर्वाचित प्रांतपाल अखिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अरुण कांत अग्रवाल, पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, प्रोफेसर अतुल दुबे, क्लब अध्यक्ष रवि वैश्य, सचिन सोनम केसरवानी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन में 13 महाविद्यालयों के 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अरुणा एवं पुरुषोत्तम रहे। आयोजन में मधुसूदन मोदी, नरेंद्र बत्रा प्रमोद वैश्य, संतोष जैन, राकेश गिदरोनिया, अनुराग गढ़ावाल, संदीप पाठक, सारंग भिड़े, अजय बघेल की उपस्थिति रही। संचालन प्रो. पीके मिश्र ने किया।

रांगोली| ग्रुप ए में प्रथम - माता गुजरी कॉलेज, आरुषि बक्शी। ग्रुप बी -फाइन आर्ट्स कॉलेज, आयुष कुशवाहा। कार्टून| ग्रुप ए- प्रथम - सेंट अलॉयशियस कॉलेज, माधवी लालवानी । ग्रुप बी- प्रथम - फाइन आर्ट्स कॉलेज, रश्मि कुरील। क्ले मॉडलिंग| "ग्रुप ए' प्रथम - माता गुजरी कॉलेज, रजनी प्रजापति, ग्रुप बी- प्रथम - शासकीय ललित कला कॉलेज, रोहित शाही। कोलाज| ग्रुप ए प्रथम - माता गुजरी कॉलेज, मानसी ठाकुर, ग्रुप बी प्रथम - आकृति इंस्टीट्यूट श्रेया जैन, पेंटिंग| ग्रुप ए- प्रथम - माता गुजरी कॉलेज, दिव्या गौड़। ग्रुप बी- प्रथम - फाइन आर्ट्स कॉलेज, प्रथम तुशांत बावरिया। पोस्टर| ग्रुप ए प्रथम - माता गुजरी कॉलेज, भव्या विश्वकर्मा। ग्रुप बी प्रथम - फाइन आर्ट्स कॉलेज, श्रेयांश विश्वकर्मा।

Created On :   25 Sep 2023 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story