Jabalpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने बस में महिला से की छेड़छाड़

असिस्टेंट प्रोफेसर ने बस में महिला से की छेड़छाड़
अमरपाटन थाने में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

डिजिटल डेस्क,सतना। बस में यात्रा के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने पर गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्राध्यापक पर अमरपाटन थाने में अपराध पंजीबद्ध कर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह रामनगर जाने के लिए एक महिला सतना से बस टिकट लेकर बस में बैठ गईं।

यात्रा के बीच भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हो गई, जिस पर पीजी कॉलेज अमरपाटन में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा भी बैठ गए।

सफर के बीच में आरोपी प्रोफेसर लगातार महिला से बात करने का प्रयास करते हुए अश्लील हरकत पर उतारू हो गया, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने चुपके से फोन पर आरोपी की यह हरकत रिकार्ड कर ली और बस के अमरपाटन पहुंचते ही थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा दी, जिस पर प्राथमिक जांच के बाद बीएनएस की धारा 74 एवं 351(2) के तहत कायमी कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Created On :   24 March 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story