"दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट क्रिकेट कप": दूसरे दिन हुए पहले सुपर नॉकआउट मैच में मेफेयर नाइट्स का जलवा

दूसरे दिन हुए पहले सुपर नॉकआउट मैच में मेफेयर नाइट्स का जलवा
  • रेलवे ग्राउंड में नजर आया इंटरनेशन स्टेडियम जैसा नजारा
  • लाइव स्क्रीनिंग और फूड स्टॉल्स से छाया क्रिकेट का जुनून

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट क्रिकेट कप के दूसरे दिन का पहला मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सुपर नॉकआउट चरण के इस मैच में ऑरियम स्ट्राइकर्स और मेफेयर नाइट्स की टीमें आमने-सामने रहीं। रेलवे ग्राउंड में हो रही ‘क्लैश ऑफ द टाइटन्स’ टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में मेफेयर नाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की शुरुआत डायस थ्रो के जरिए हुई, जिसमें ऑरियम स्ट्राइकर्स को 3 बोनस रन और 5वां ओवर फ्री हिट मिला, जबकि मेफेयर नाइट्स को 8 बोनस रन और 8वां ओवर फ्री हिट प्राप्त हुआ।


टॉस जीतकर मेफेयर नाइट्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरियम स्ट्राइकर्स की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेफेयर नाइट्स टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए महज 6.3 ओवर में 93/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


इस मैच के मुख्य अतिथि डायरेक्टर सुदर्शन मोटर्स सनराज बसूर रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनके साथ दैनिक भास्कर के सीनियर जनरल मैनेजर मार्केटिंग केसी शर्मा भी मौजूद रहे।


निहाल की पारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट

इस विजयी मुकाबले के हीरो निहाल रहे, जिन्होंने मात्र 25 गेंदों में 62 रन की

विस्फोटक पारी खेली। उनकी यह पारी न केवल मैच जिताऊ रही, बल्कि टूर्नामेंट की पहली हाफ सेंचुरी भी साबित हुई। इस दौरान उन्होंने 8 शानदार छक्के जड़कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अलावा सचिन कुमार ने 11 रन का योगदान दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच | निहाल

मंगलायतन यूनिवर्सिटी की CCWA पर आसान जीत

यह मैच मंगलायतन यूनिवर्सिटी और सीसीडब्ल्यूए टीम के बीच खेला गया। इसमें भी मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीडब्ल्यूए को पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीडब्ल्यूए की टीम 9.5 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। टीम के लिए जैद अली (20 रन) और तौसीब अंसारी (11 रन) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक यादव (22 रन) और अभय पासी (15 रन) की तेज पारियों की बदौलत टीम ने 6.4 ओवर में ही 75/4 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मंगलायतन यूनिवर्सिटी की टीम ने हर लिहाज में बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया।


}रेलवे ग्राउंड पर प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव मैच देखने का अलग ही अनुभव रहा।

}बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण होते ही पूरा मैदान इंटरनेशनल स्टेडियम जैसा प्रतीत हुआ।

}मैदान पर लगे फूड स्टॉल्स भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां दर्शकों ने स्नैक्स का आनंद लेते हुए मैच का मजा दोगुना कर लिया।

} हर चौके-छक्के पर तालियों और सीटियों से माहौल गूंज उठा, कई टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले।

} खासकर निहाल के छक्कों ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया, फ्रीहिट ओवर भी रहा एक्साइटिंग।

} दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचे दर्शकों ने इस आयोजन को एक क्रिकेट उत्सव में बदल दिया।


सिर्फ 2.5 ओवर में जीती अपोलो हॉस्पिटल्स की टीम

तीसरा मैच पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ, जहां अपोलो हॉस्पिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैमा इलेवन को महज 2 ओवर 5 गेंदों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत में जैमा इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अपोलो की सधी हुई और आक्रामक गेंदबाजी के सामने जैमा इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में केवल 43 रन ही बना सकी। जैमा इलेवन की ओर से सनी ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। अपोलो की गेंदबाजी बेहद धारदार रही, जिसमें चरण कमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा निखिल और आकाश ने भी बेहतरीन सहयोग देते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। 43 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपोलो हॉस्पिटल्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अपोलो की ओर से चरण कमल ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए मात्र कुछ ही गेंदों में 31 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने लक्ष्य को केवल 2 ओवर 5 गेंदों में ही हासिल कर लिया और मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

मैन ऑफ द मैच | चरण कमल


MCMM ने जैक्सन्स को हराया

दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप के दूसरे दिन का आखिरी मुकाबला एमसीएमएम और जैक्सन्स के बीच खेला गया, जिसमें एमसीएमएम ने 13 रनों से जीत दर्ज की। जैक्सन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एमसीएमएम की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 80 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए वारिस खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए। 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैक्सन्स 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 67 रन ही बना सकी।

मैन ऑफ द मैच | वारिस खान

यह रहे एम्पायर| मैचों में एम्पायर की भूमिका एंड्रयू पॉल, संदीप बर्मन, अशोक सिंह, विजय और अंकित ने निभाई।

नोट- सभी टीमों को बताए गए समय से आधा घंटे पहले ग्राउंड पर रिपोर्ट करना होगा।

आज के मुकाबले

दोपहर 4 बजे

आरके सीटी 11 - सीएनडी फार्मा

शाम 5:00 बजे

आदी ट्रेडमार्ट XI - आदि शंकर हॉस्पिटल

शाम 6:00 बजे

टैक्स बार एसोसिएशन - एडमिन इलेवन

शाम 7:00 बजे

फार्मा XI - ईपीएफ XI

Created On :   24 March 2026 12:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story