- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- राष्ट्रवादी विचारधारा को दें...
Jabalpur News: राष्ट्रवादी विचारधारा को दें मजबूती, बूथ समिति को सक्रिय करने पर दिया बल

Jabalpur News: संगठन पर्व के दूसरे चरण में अधिकाधिक लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को और मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए बूथ समिति को और अधिक सक्रिय कर सदस्यता में नगर एवं ग्रामीण कार्यकारिणी को प्रदेश में अव्वल लाने का कार्य करें। ये विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को नगर व ग्रामीण की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर इसका विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान ही नहीं है, बल्कि यह देश का सशक्तिकरण करने का माध्यम भी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प एक करोड़ युवा सदस्य बनाना है जो कि वर्ष 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, विनोद गोटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन, रिकुंज विज, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रशांत तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Created On :   1 Oct 2024 6:58 PM IST














